रिलीज हुआ 'दिल का टेलीफोन 2.0', बजी दिमाग की घंटी 'ड्रीम गर्ल 2', 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ इस बार अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही 'ड्रीम गर्ल 2' लगातार चर्चा में बनी हुई है ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'दिल का टेलीफोन 2.O' रिलीज किया 'ड्रीम गर्ल' की याद दिलाते इस गाने ने एक बार फिर फैंस में नया जोश भर दिया है गाने में आयुष्मान खुराना एक बार फिर 'पूजा' बनकर सबका दिल लूटते नजर आ रहे हैं इस बार आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे को नया हुकअप स्टेप करते देखा गया है 'दिल का टेलीफोन 2.O' को जोनिता गांधी और जुबिन नौटियाल ने गाया है ...