शाहरुख-हिरानी का चला जादू, पहले दिन डंकी ने की इतनी कमाई शाहरुख खान की डंकी लंबे इंतजार के बाद पर्दे पर आ चुकी है फिल्म को देखने के लिए पहले दिन लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है माना जा रहा है कि वीकएंड पर फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आ सकता है डंकी का मुकाबला प्रभास की सालार से हैं, यह फिल्म शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है एंटरटेनमेंट डेस्क