डंकी को नहीं मिला रविवार का लाभ, कमाई में गिरावट जारी शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली और दर्शकों से सराहना हासिल की राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' ने रिलीज के 17 दिन में 212.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया हालांकि, शाहरुख खान की इस फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है मूवी ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.63 करोड़ रुपये की कमाई की इस तरह 'डंकी' का 18 दिन का कुल कलेक्शन 215.95 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए