रिलीज के दो सप्ताह बाद डंकी का नया गाना रिलीज, आपने सुना क्या? शाहरुख खान, विक्की कौशल और तापसी पन्नू की फिल्म 'डंकी' को रिलीज हुए दो सप्ताह होने को आया है 'डंकी' के मेकर्स ने एक और नया गाना रिलीज किया है, 'चल वे वतना' जिसे गाना जावेद अली ने गाया है 'चल वे वतना' गाने के विडियो को शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी साझा किया है शाहरुख ने विडियो के कैप्शन में लिखा है, 'अपनी मिट्टी, अपना देश कैसा भी हो, अपने लिए घर जैसा होता है' आगे शाहरुख लिखते हैं, 'जब भी कोई इसे छोड़ कर जाता होगा, उसका दिल इसी तरह का कोई गीत गाता होगा, चल वे वतना, फिर मिलेंगे, बैठकर लंबी बात करेंगे' गाने के विडियो में शाहरुख खान और तापसी पन्नू के अलावा वरुण ग्रोवर दिखाई दे रहे हैं ..l