डंकी' स्टार के घर में है उनके प्यारे कुत्ते की कब्र! बॉलीवुड में 'किंग ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर शाहरुख खान को कुत्तों से है बेहद प्यार कई मौकों पर शाहरुख खान को उनके प्यारे पालतू कुत्तों के बारे में खुलकर बातें करते भी देखा गया है पिछले दिनों गौरी खान के चाचा ने मीडिया से बातें करते हुए, कुत्तों के प्रति शाहरुख की दीवानगी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया उन्होंने बताया शाहरुख अपने एक पालतू कुत्ते से बेहद प्यार करते थे और जब वे शूटिंग के लिए बाहर गए थे उस दौरान उनके कुत्ते की मौत हो गई शाहरुख जब लौटे तब उन्हें पता चला और फिर उन्होंने अपने गार्ड्स से पता लगाया कि उसे कहां दफनाया गया है रात को ही शाहरुख अपने गार्ड्स के साथ उस जगह पर गए और वहां से अपने प्यारे कुत्ते की बॉडी को वापस लाए, फिर उसे अपने घर के पिछले हिस्से में दफनाया ,,त