अमर उजाला
Sat, 2 December 2023
शाहरुख खान इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं
एक बार फिर किंग खान 'आस्क एसआरके' सेशन के जरिए फैंस से जुड़े और उनके सवालों के मजेदार जवाब दिए
इस दौरान एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि क्या वे कभी अपनी बेटी सुहाना खान की तरह फिल्मों में रोलर स्केटिंग करेंगे
अभिनेता ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा, मैंने इसे कई बार आजमाया है, लेकिन मैं हर बार गिर गया
उन्होंने आगे कहा कि मैं स्केटिंग सुहाना पर छोड़ दूंगा, वे वास्तव में इसमें बहुत अच्छी हैं
सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू कर रही हैं, इसके गाने 'सुनोह' और 'ढिशूम ढिशूम' में उन्हें स्केटबोर्डिंग करते हुए देखा गया
बिना स्टार कास्ट के न्यूयॉर्क में द आर्चीज की स्क्रीनिंग!