तेज हुई डंकी की रफ्तार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार शाहरुख खान की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है यही वजह है कि टिकट खिड़की पर हर गुजरते दिन के साथ इसके कलेक्शन में सुधार नजर आ रहा है भारत में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है वहीं, इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा चार दिन के बाद अब 200 करोड़ के पार पहुंच चुका है माना जा रहा है कि क्रिसमस के मौके पर यह फिल्म एक बार फिर अच्छा कलेक्शन करेगी एंटरटेनमेंट डेस्क