पर्दे पर 'मां' का किरदार अदा कर मशहूर हुईं दुर्गा खोटे दिवंगत अभिनेत्री दुर्गा खोटे की आज डेथ एनिवर्सरी है, दुर्गा खोटे हिंदी व मराठी फिल्मों की प्रसिद्ध अदाकारा थीं दुर्गा खोटे ने कई नाटकों में भी अभिनय किया और फिल्मों को लेकर सामाजिक रूढ़ियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई दुर्गा ने मूक फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी, हिंदी फिल्मों में उन्हें मां की भूमिका के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है फिल्म ‘अयोध्येचा राजा’ में दुर्गा को अहम रोल ‘तारामती’ का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला, इस फिल्म से दुर्गा रातोंरात स्टार बन गई थीं दुर्गा खोटे ने लंबे समय तक लघु फिल्मों, विज्ञापन, वृत्त चित्रों और धारावाहिकों का भी निर्माण किया 22 सितंबर 1991 को दुर्गा खोटे ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया -----