अमर उजाला
Mon, 4 May 2026
आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
इस फिल्म से साई पल्लवी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।
फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई भी सामने आई है।
तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 1.96 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ और शुक्रवार को पहले दिन फिल्म ने 1.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इस तरह से तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 3.85 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
‘एक दिन’ के सामने हिंदी-अंग्रेजी कई फिल्मों की चुनौती है। इसमें ‘राजा शिवाजी’, ‘द वियर्स प्राडा 2’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
ऐसे में देखना ये है कि आने वाले दिनों में आमिर खान के बेटे की फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है?
‘राजा शिवाजी’ को मिला संडे की छुट्टी का फायदा, तीन दिनों में इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन