सामने आई सच्चाई! बिग बॉस में एल्विश को नहीं मिले थे 28 करोड़ वोट? रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' खत्म हो चुका है, लेकिन इसे लेकर चर्चाएं अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं इस शो की वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं, खुद शो के विनर रहे एल्विश यादव ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है एल्विश ने दावा किया था कि उन्हें वोटिंग में 28 करोड़ वोट मिले थे, इस पर खूब सवाल उठे, अब हाल ही में एल्विश ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इसका जवाब दिया है एल्विश का कहना है कि 28 करोड़ वोट मिलने की बात कही थी, वो सिर्फ उनके बारे में हैं, किसी और की वोटिंग परसेंटेज के बारे में उन्हें नहीं बताया गया एल्विश ने कहा कि अगर कोई कहता है कि वह इतने परसेंट से जीता या हारा तो यह फर्जी और निराधार हैं एल्विश ने कहा कि वास्तविक वोटिंग सिर्फ एंडेमोल को पता है --