एल्विश यादव के फैंस पर एक्स गर्लफ्रेंड का कटाक्ष! एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया एल्विश यादव पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहे, जिसने ट्रॉफी अपने हाथ में पकड़ी वहीं, उन्होंने शो जीतने के बाद खुलासा किया कि जिन्हें आप उनकी गर्लफ्रेंड समझ रहे हैं, वह असल में उनकी गर्लफ्रेंड नही हैं एल्विश के दावे के बाद नेटिजन्स ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया वहीं, अब कीर्ति ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है, 'ये एल्विश के नए फैंस हैं, जो मेरे बारे में गलत बातें कर रहे हैं' कीर्ति ने जोड़ा, 'जो मुझे पहले से फॉलो करते हैं, वह जानते हैं कि मुझे एल्विश के नाम पर लाइमलाइट लेने की जरूरत नहीं है' सीटिए