एल्विश यादव को पूजा भट्ट से मिला खास तोहफा, दिखाई झलक 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव के लिए यह सप्ताह बेहद यादगार रहा है बीते 14 सितंबर को एल्विश यादव ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया है इसी कड़ी में एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है इस क्लिप में एल्विश, कार में बैठकर पूजा भट्ट से मिले गिफ्ट को दिखाते नजर आ रहे हैं पूजा भट्ट ने एल्विश को चांदी का शिवलिंग तोहफे में दिया है एल्विश यादव और पूजा भट्ट रियलिटी शो में भी काफी अच्छा बॉन्ड साझा करते नजर आए थे सीटिए