अमर उजाला
Fri, 3 November 2023
'बिग बॉस ओटीटी' के विजेता एल्विश यादव पर सांपों का जहर सप्लाई करने और रेव पार्टी करने के आरोप लगे हैं, साथ ही उन पर केस भी दर्ज हुआ है
सिर्फ यूट्यूबर एल्विश यादव ही नहीं, बल्कि 'बिग बॉस' के कई विजेता अब तक विवादों में फंस चुके हैं, चलिए जानते हैं
'बिग बॉस सीजन 3' के विजेता विंदू दारा सिंह पर क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करने से लेकर विदेशी लड़कियों के साथ स्कैंडल में शामिल होने के गंभीर आरोप लग चुके हैं
सीजन 4 की विजेता श्वेता तिवारी ने एक कार्यक्रम में बयान दिया था कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं, जिससे विवाद शुरू हो गया था
'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान को एक अनजान सख्स ने थप्पड़ मार दिया था और कहा था कि वह मुस्लिम हैं उन्हें छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए
'बिग बॉस 9' के विजेता प्रिंस नरूला भी सोशल मीडिया पर विवादों का शिकार होते रहते हैं, उनकी शो के प्रतिभागियों संग भी लड़ाई हो चुकी है
'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर गुर्जर का गाली गलौज करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, केस दर्ज होने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी
'बिग बॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे के कई विवाद रहे, उन्होंने 'भाभीजी घर पर है' मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं विकास गुप्ता के साथ भी उनका विवाद जगजाहिर था
'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ ने जब धर्म बदलकर इस्लाम अपनाया और शोएब इब्राहिम से शादी की तो वह विवादों में आ गई थीं
शो के सीजर 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला पर टीवी सेट पर मार-पीट और ड्रंक एंड ड्राइव का आरोप लगा था
'बिग बॉस 16' के विजेता एमसी स्टैन पर अपनी गर्लफ्रेंड को परेशान करने का आरोप लगा, कहा गया कि उन्होंने कुछ लोगों को एक्स गर्लफ्रेंड को मारने के लिए भेजा था
कितनी दौलत के मालिक हैं एल्विश यादव? जानें