अमर उजाला
Fri, 14 March 2025
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी, जो 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
थिएटर में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद अब 'इमरजेंसी' अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
कंगना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की रिलीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी साझा की।
फिल्म तय समय से पहले ही ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
पहले खबर थी कि फिल्म 17 मार्च को ओटीटी पर आएगी, लेकिन इसे आज होली के मौके पर 14 मार्च को ही रिलीज कर दिया गया।
कंगना ने फिल्म का एक पोस्टर साझा कर लिखा- एक देश, एक फैसला, एक इमरजेंसी। इमरजेंसी अब नेटफ्लिक्स पर आ गई है, जरूर देखिए।
इतनी नफरत मिली... IGL विवाद के बीच अपूर्वा ने साझा किया क्रिप्टिक नोट