अमर उजाला
Sat, 22 March 2025
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपने एक नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी कहानी शाह बानो केस पर आधारित है।
बीते हफ्ते इमरान ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। उनके साथ यामी गौतम भी शूटिंग कर रही हैं।
अब लखनऊ शेड्यूल के सेट से इमरान और यामी की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों कलाकार शूटिंग करते दिखे।
तस्वीरों में इमरान ने पठानी कुर्ता पहना था और यामी गौतम के साथ एक घर की छत पर पतंग उड़ाते नजर आए।
वहीं यामी गौतम सलवार सूट में नजर आईं। चर्चा है कि इमरान इस फिल्म में शाह बानो के पति का किरदार निभाएंगे।
इससे पहले शूटिंग सेट से इमरान की एक और तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह व्हाइट शर्ट पहने कुर्सी पर बैठे नजर आए थे।
फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा कर रहे हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट रेशु नाथ ने लिखी है।
जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' ने निकाला बजट, जानें कुल कमाई