हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी अभिनेत्री ईशा देओल का आज जन्मदिन है
Image Credit : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों-ईशा और अहाना के रिश्ते सनी देओल से कैसे हैं, अक्सर फैंस इस बारे में खूब दिलचस्पी लेते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
यूं तो सार्वजनिक रूप से ईशा को सनी और बॉबी के साथ कम ही देखा जाता है, मगर इस साल सनी की फिल्म 'गदर 2' ने इनके बीच की दूरियां मिटा दीं
Image Credit : सोशल मीडिया
ईशा ने खासतौर से भाई की फिल्म की स्क्रीनिंग रखवाई थी, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों को साथ देखा गया था
Image Credit : सोशल मीडिया
सनी देओल और बॉबी देओल के साथ ईशा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं
Image Credit : सोशल मीडिया
बेशक 'गदर 2' के दौरान ईशा-सनी साथ रहे, मगर वह भतीजे करण की शादी में नजर नहीं आईं, इसी तरह बीते दिनों हेमा मालिनी की जन्मदिन पार्टी से सनी देओल गायब रहे