ठगी का शिकार हुए राकेश बेदी, पुलिस में दर्ज की शिकायत मशहूर अभिनेता राकेश बेदी ठगी का शिकार हो गए हैं फोन स्कैम से अभिनेता को 75 हजार रुपये का चूना लगा है जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर राकेश बेदी के साथ ठगी की ठग ने अभिनेता से उनके पुणे वाले फ्लैट को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी जब उन्हें पता चलता तब तक उनके साथ 75 हजार की ठगी हो चुकी थी अभिनेता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज की है एंटरटेनमेंट डेस्क