इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में कमाल दिखा रही हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
इसी के साथ साउथ के सितारों की हिंदी बेल्ट में भी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और फैंस भी उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
आज हम उन साउथ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और अब इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
'केजीएफ' के रॉकी भाई यानी यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत टीवी शो 'नंदा गोलकुला' से की थी, इसके अलावा वह 'मालेबिल्लु मुक्ता' और 'प्रीति इलदा' मेले जैसे धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे थे
Image Credit : सोशल मीडिया
साई पल्लवी ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में एक डांस रियलिटी शो, 'उगैल यार अदुथा प्रभु देवा' से की थी
Image Credit : social media
प्रकाश राज साउथ ही नहीं बॉलीवुड की फिल्मों में भी कई बेहतरीन भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं, उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल 'बिसिलु कुदुरे' और 'गुड्डा भूत' से की थी
Image Credit : Social Media
साउथ की सुपरस्टार नयनतारा ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी होस्ट के रूप में शो चमयम से की थी
Image Credit : सोशल मीडिया
विजय सेतुपति ने अपने करियर की शुरुआत 'पेन' नाम के एक टीवी सीरियल से की थी, इसके अलावा वह 'नलाया अय्यकुनार' में भी नजर आए थे