Tv की इन हसीनाओं की शादी का हैं फैंस को बेसब्री से इंतजार
अमर उजाला
Mon, 1 May 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
जैस्मिन भसीन और अली गोनी की शादी का फैंस को बीते कई सालों से इंतजार है, एक्ट्रेस से कई बार शादी के सिलसिले में सवाल भी किया जा चुका है कि वह कब शादी करेंगी, लेकिन हर बार एक्ट्रेस ने जवाब दिया है कि पहले वो दोनों सेटल होना चाहते हैं और इसके बाद ही शादी करेंगे
Image Credit : इंस्टाग्राम
हिना खान और रॉकी जायसवाल बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, यहां तक कि फैंस हिना खान को दुल्हन बनता देखने के लिए भी बेताब हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आयशा सिंह को 'गुम है किसी के प्यार में' में तो नए हीरो के साथ फैंस देखना चाहते ही हैं, लेकिन कुछ फैंस असल जिंदगी में भी एक्ट्रेस को सेटल होता देखने के लिए बेताब हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
पवित्रा पुनिया को दुल्हन बनता देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। यहां तक कि उनकी और एजाज खान की सगाई भी हो चुकी है, ऐसे में उनकी शादी के लिए फैंस की बेसब्री और बढ़ती जा रही है
Image Credit : सोशल मीडिया
आरती सिंह की शादी की बातें 'बिग बॉस 13' से ही होती चली जा रही हैं, एक्ट्रेस हर साल करवाचौथ का व्रत भी रखती हैं, ऐसे में उनके फैंस भी चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी उनकी जिंदगी में किसी मुंडे की एंट्री हो, जिसके साथ वह घर बसाएं
Image Credit : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा 'बिग बॉस 15' में ही एक-दूजे को दिल दे बैठे थे, तब से ही लोगों के मन में ये सवाल है कि वे कब शादी करेंगे