अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
हाल ही में फराह खान एक फैशन शो में पहुंचीं। इवेंट में जाने से पहले कोरियोग्राफर, डायरेक्टर फराह ने पैपराजी को फोटो के लिए पोज दिए।
इस मौके पर कुछ पैपराजी ने फराह खान से पूछा लिया कि दिलीप कहां है? दिलीप फराह खान के कुक का नाम है।
पैपराजी का यह सवाल सुनकर फराह खान हैरान हुईं। उनका जवाब था, 'उसे यहां क्यों लेकर आऊंगी।'
असल में फराह खान का कुक दिलीप इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। वह फराह खान के कुकिंग चैनल पर नजर आता है। फराह का यूट्यूब पर एक चैनल है, जिस पर वह कुकिंग वीडियो शेयर करती हैं।
फराह के यूट्यूब चैनल के हर वीडियो में कुक दिलीप नजर आता है, वह अपने फनी अंदाज के कारण दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है।
कई सेलिब्रिटी भी फराह के कुकिंग व्लॉग में नजर आते हैं, वे भी कुक दिलीप को काफी पसंद करते हैं।
Eid 2025: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे नजर आए सलमान, दोनों बेटों के साथ दिखे आमिर, शाहरुख रहे गायब