फराह खान ने क्रिटिक्स को बेवकूफ क्यों कहा?

अमर उजाला

Sun, 26 April 2026

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में फराह खान ने क्रिटिक्स को बेबकूफ कहा है। एक खास फिल्म की आलोचना से वह नाराज हो गई हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @farahkhankunder

कौन सी है वो फिल्म जिसकी आलोचना फराह खान को बर्दाश्त नहीं हो रही है? जानिए। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

फराह खान ने हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ की आलोचना करने वालों को लताड़ लगाई है। वह फैंस से इस फिल्म को देखने की गुजारिश भी करती हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर माइकल जैक्सन के साथ एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की। यह तस्वीर 1996 की है, जब अमेरिकी सिंगर, डांसर माइकल जैक्सन भारत आए थे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

आगे अपनी पोस्ट में फराह खान बायोपिक ‘माइकल’ के बारे में लिखती हैं, ‘ध्यान देने वाली बात, हर देश में आलोचक बेवकूफ होते हैं। आइए हम फिल्म 'माइकल' देखें।’ 



Image Credit : सोशल मीडिया

आगे पोस्ट में वह लिखती हैं, ‘जाफर जैक्सन को यह बायोपिक करने के लिए अगले साल ऑस्कर दिया जाना चाहिए।’ 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

फराह खान के करियर फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह फिल्मों से दूर यूट्यूब पर कंटेंट बना रही हैं। सेलेब्स के घर जाकर वह कुकिंग वीडियो बनाती हैं और उनसे करियर को लेकर बातचीत करती हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में कियारा आडवाणी ने दिए सिजलिंग पोज, फैंस ने लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम
Read Now