अमर उजाला
Thu, 2 October 2025
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें बॉलीवुड के तीन मशहूर खलनायकों के साथ नजर आ रही हैं।
यह तस्वीरें सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की हैं। आर्यन खान निर्देशित इस सीरीज में ‘गफूर’ सॉन्ग फराह खान ने कोरियोग्राफर किया है।
‘गफूर’ गाने की शूटिंग से जुड़ी बीटीएस फोटोज ही फराह खान ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में उनके साथ आर्यन खान और रंजीत, शक्ति कपूर और गुलशन ग्रोवर नजर आ रहे हैं। यह तीनों ‘गफूर’ गाने में नजर आए थे।
फराह खान ने फोटो शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, ‘मुझे आर्यन के लिए गफूर गाने की शूटिंग करने में बहुत मजा आया।’
वह आगे लिखती हैं, ‘भले ही हमारे पास गाने को शूट करने के लिए केवल 1 दिन था। लेकिन इस गाने को खूब प्यार मिला है।’
फराह खान के करियर फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह डायरेक्शन के बजाय अपने कुकिंग यूट्यूब चैनल में ज्यादा व्यस्त रहती हैं।
लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं चित्रांगदा सिंह