झूठी है फरदीन-नताशा के तलाक की खबर? यह रहा सबूत काफी वक्त से चर्चा थी कि अभिनेता फरदीन खान अपनी पत्नी नताशा माधवानी से अलग होने जा रहे हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत आ गई हैं फरदीन-नताशा के तलाक की खबरों के बीच दोनों को हाल ही में मुंबई में साथ स्पॉट किया गया है फरदीन खान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बता दें कि फरदीन खान को अपनी पत्नी नताशा और दोनों बच्चों के साथ मुंबई के सांताक्रूज में शॉपिंग करते देखा गया फरदीन खान की सपरिवार इस आउटिंग ने उनके तलाक की खबरों को खारिज कर दिया है --