अमर उजाला
Mon, 14 July 2025
कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज ने विंबलडन के मैच देखते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पिछले दिनों साझा की हैं। फरहान अख्तर को भी परिवार के साथ इस इवेंट में देखा गया।
फाइनल मैच देखने फरहान अख्तर भी अपने पिता जावेद अख्तर और पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे थे।
फरहान ने पिता जावेद और पत्नी शिबानी के साथ विंबलडन से जुड़ी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में फरहान अख्तर का परिवार विंबलडन मैच को एंज्वॉय करता दिख रहा है। फरहान ने शिबानी के साथ भी पोज देते हुए फोटो शेयर की हैं।
अपनी फोटो शेयर करने के अलावा फरहान अख्तर ने एक कैप्शन भी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ लिखा है। वह लिखते हैं, ‘पापा और शिबानी के साथ विंबलडन में वीकएंड कमाल का रहा। हर बार जब हम वहां गए तो एक अनोखा अनुभव हुआ।'
फरहान आगे लिखते हैं, ‘सच कहूं तो मैं अल्काराज (Alcaraz) के लगातार तीसरे खिताब जीतने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन आज का दिन सिनर (jannik sinner) के नाम रहा। सिनर ने बहुत अच्छा गेम खेला। वह जीत के हकदार थे।’
फरहान अख्तर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘120 बहादुर’ कर रहे हैं। इसमें एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाएंगे।
फिल्म डायरेक्टर के तौर पर फरहान अख्तर फिल्म 'डॉन 3' बना रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।
अंकिता लोखंडे और तमन्ना भाटिया ने अपने शानदार लुक से जीता फैंस का दिल