पहले वीकएंड पर धीमी रही फर्रे की रफ्तार सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने फर्रे से बॉलीवुड में कदम रख दिया है इस फिल्म को समीक्षकों की ओर से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं हालांकि, इस फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है बीते दिन फिल्म ने 78 लाख का बिजनेस किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 90 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई दो करोड़ 18 लाख हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क