बॉक्स ऑफिस का किला 'फतेह' नहीं कर सकी सोनू की फिल्म, मंडे टेस्ट में हुआ बुरा हाल सोनू सूद की फिल्म फतेह बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से यह 10 करोड़ रुपये के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी है। यह फिल्म मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल रही है। चौथे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन सात करोड़ 60 लाख रुपये हो गया है। सोनू सूद के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज और नसीरुद्दीन शाह भी हैं। हालांकि, इस स्टारकास्ट के बावजूद यह फिल्म सफल होती नहीं दिख रही है। एंटर