'फतेह' को दूसरे दिन लगा तगड़ा झटका, शनिवार को महज इतना रहा कलेक्शन सोनू सूद की फिल्म फतेह से दर्शकों बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन बेहद धीमा रहा है। शुक्रवार को फिल्म ने उम्मीद से कम दो करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म को और भी बड़ा झटका लगा, जब इसका कलेक्शन महज दो करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फतेह का कुल कलेक्शन अब चार करोड़ 40 लाख रुपये हो गया है, जो फिल्म के बजट और उम्मीदों के हिसाब से निराशाजनक है। फिल्म के पहले दो दिनों की कमाई ने यह साफ कर दिया कि दर्शकों में फिल्म के प्रति खासा उत्साह नहीं है। फतेह को लेकर सोनू सूद ने काफी प्रचार किया था, लेकिन शुरुआती कमाई से यह स्पष्ट है कि लोग इस फिल्म को ज्यादा तरजीह नहीं दे रहे हैं। एंटर