तीन दिन में ही धराशायी हुई 'फतेह', 'पुष्पा 2' से भी कम रही रविवार की कमाई सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' तीन दिन में ही फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच गई है। पहले दिन इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही। शुक्रवार को इस फिल्म ने दो करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी की जगह गिरावट नजर आई। शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ 10 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके अगले दिन रविवार की छुट्टी होने के बाद भी यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। तीसरे दिन फिल्म ने दो करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की रविवार की कमाई पुष्पा 2 से भी कम रही। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बीते दिन दो करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई छह करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। एंटर