अमर उजाला
Sun, 29 March 2026
अभिनेता विजय वर्मा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी उन्हें बर्थ डे विश किया है।
पिछले कुछ वक्त से विजय वर्मा का नाम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जाेड़ा जा रहा है। विजय के जन्मदिन पर फातिमा ने उन्हें बर्थ डे विश किया और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
अब तक विजय और फातिमा ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। वह एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की इस साल एक फिल्म 'गुस्ताख इश्क' भी रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी।
फातिमा सना शेख के साथ नाम जुड़ने से पहले विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया को डेट कर चुके हैं। पिछले साल ही इनके ब्रेकअप हुआ।
विजय वर्मा के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी एक फिल्म 'मटका किंग' रिलीज होगी।
'उल्फत रहमान' का बोल्ड लुक देखा क्या?