अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज डेट को टाल दिया गया था
वहीं, अब खबर है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते अबीर गुलाल की भारत में रिलीज पर रोक लगा दी है
यह फिल्म 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी और इसके जरिए फवाद नौ साल बात बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे
पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगने से पहले फवाद अब तक तीन भारतीय फिल्मों में काम कर चुके हैं
फवाद को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में देखा गया था, जो 2016 में रिलीज हुई थी
इस फिल्म में वे रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे, इसके बाद ही बैन के बाद वह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाए
फवाद की पहली भारतीय फिल्म 2014 में खूबसूरत थी, जिसमें वे सोनम कपूर के साथ नजर आए
इसके बाद 2016 में उन्होंने कपूर एंड सन्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ काम किया
मनोज मुंतशिर बोले, ‘दो हजार पन्ने पढ़ नहीं लिए तो दो पन्ने लिखने की गुस्ताखी मत करना’