अमर उजाला
Tue, 30 January 2024
ऋतिक रोशन की फाइटर बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है
एक्शन फिल्म को मिल रहे प्यार से अभिनेता गदगद हैं और अब अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान देना चाहते हैं
हाल ही में, एक साक्षात्कार में ऋतिक ने खुलासा किया कि वे कॉमेडी फिल्मों में काम करना चाहते हैं
अभिनेता ने कहा, “एक चीज है जिसे करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं और वह है कॉमेडी, लेकिन मुझे लग रहा है कि उस तरह से स्क्रिप्ट नहीं लिखी जा रही है"
अभिनेता ने खुलासा किया, “क्या होता है कि जब हम कॉमेडी देखते हैं, तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह डार्क है या नहीं, हमें बस लोगों को हंसाना आना चाहिए"
फाइटर में ऋतिक के अलावा दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं
'फाइटर' की ऊंची उड़ान, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ पार