एडवांस बुकिंग में फाइटर की शानदार शुरुआत, कमाए इतने करोड़ ऋतिक रोशन की फाइटर जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने एक करोड़ 39 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है माना जा रहा है कि चार दिनों में यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ेगा एंटरटेनमेंट डेस्क