पटरी पर लौटी फाइटर की गाड़ी, 11वें दिन की शानदार कमाई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने पहली बार फिल्म 'फाइटर' के लिए स्क्रीन स्पेस साझा किया है 'फाइटर' सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पहली एरियल एक्शन फिल्म है 'फाइटर' ने अपनी रिलीज के 10 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 162.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया 'फाइटर' अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी रविवार को रफ्तार पकड़ती नजर आई है 'फाइटर' ने 11वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इस तरह 'फाइटर' का अब तक का कुल कलेक्शन 175.8 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए