फाइटर ने चार दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर को फैंस का प्यार मिल रहा है देशभक्ति की भावना से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है बीते दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी वहीं, चौथे दिन फिल्म ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रविवार को फिल्म ने 23.52 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 113.02 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क