फाइटर का जादू पड़ा फीका, आठवें दिन की महज इतनी कमाई सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में लगी हुई है दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को पसंद आई है बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई से चूकती नजर आ रही है इस एरियल एक्शन फिल्म ने अपनी रिलीज के सात दिन में 140.50 करोड़ रुपये की कमाई की 'फाइटर' ने अपनी रिलीज के आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इस तरह 'फाइटर' का अबतक का कुल कारोबार 144.19 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए