थम रही फाइटर की रफ्तार, जानें लेटेस्ट कारोबार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की हालिया रिलीज फिल्म 'फाइटर' को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है हालांकि, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आई है एरियल-एक्शन फिल्म 'फाइटर' ने अपनी रिलीज के आठ दिन में 146.50 करोड़ रुपये की कमाई की फिल्म ने अपनी रिलीज के नौंवे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इस तरह 'फाइटर' का नौ दिन का कुल कारोबार 149.45 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए