अमर उजाला
Wed, 25 December 2024
बेबी जॉन
वरुण धवन की ‘बेबी जॉन (2024)’ में साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने लीड हीरोइन का रोल किया है। इससे पहले वह साउथ में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं
मामन्नन
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘मामन्नन’ में फहाद फासिल, उदयनिधि स्टालिन के साथ कीर्ति सुरेश नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म में कीर्ति ने लीला नाम का किरदार किया था।
सरकारू वारी पाटा
साल 2022 में महेश बाबू के साथ फिल्म ‘सरकारू वारी पाटा’ में कीर्ति ने अभिनय किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस हिट रही, इसने भारत में कुल 137.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
पेंगुइन
साल 2020 में कीर्ति की फिल्म ‘पेंगुइन’ कोविड लॉकडाउन के कारण थिएटर में रिलीज नहीं हुई। इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया, जहां फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले।
इधु एना मायम
2015 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘इधु एना मायम’ सेमी हिट रही, लेकिन इसमें कीर्ति के अभिनय को काफी पसंद किया गया
महानटी
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘महानटी’ में कीर्ति ने दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सावित्री का रोल निभाया था। यह फिल्म भी हिट थी, इसमें कीर्ति ने सावित्री के किरदार को जीवंत बना दिया
अपकमिंग फिल्म ‘रिवॉल्वर रीता’
अगले साल कीर्ति सुरेश की एक फिल्म ‘रिवॉल्वर रीता’ भी दर्शकों को देखने को मिलेगी, इसमें उनका रोल काफी चैलेंजिंग बताया जा रहा है
किंग की बेटी सुहाना खान का ग्लैमरस क्रिसमस लुक