अमर उजाला
Sat, 15 March 2025
हाल ही में ओटीटी पर अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में पिता और बेटी के रिश्ते की अनोखी कहानी है।
अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन अपनी दोस्त और कोरियोग्राफर फराह खान के कुकिंग व्लॉग में नजर आए।
फराह खान फिल्म ‘बी हैप्पी’ के डायरेक्टर रेमो डिसूजा के घर पहुंचीं, वहां पर अभिषेक बच्चन भी आए थे। सबने मिलकर फराह खान के व्लॉग चैनल के लिए कुकिंग की।
व्लॉग में खाना बनाने के दौरान फराह खान ने अभिषेक से पूछा कि कौन सी बात, उन्हें सबसे ज्यादा खुश या हैप्पी करती है।
फराह खान के सवाल के जवाब में अभिषेक बच्चन ने कहा- ‘फिल्मों में काम करना मुझे खुशी देता है। साथ ही मेरा परिवार मेरी खुशी की सबसे बड़ी वजह है। घर लौटकर परिवार का प्यार और साथ ही मायने रखता है।’
अभिषेक बच्चन इस साल कुछ और फिल्मों में भी नजर आएंगे। जल्द ही वह कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में दिखेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी हैं। साथ ही अभिषेक, शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में विलेन का रोल भी कर रहे हैं।
आलिया भट्ट के जन्मदिन पर मां सोनी राजदान ने लुटाया प्यार