छावा के अलावा इन फिल्मों में दिखी मराठा शौर्य की कहानी

अमर उजाला

Wed, 22 January 2025

Image Credit : यूट्यूब-MaddockFilms

फिल्म ‘छावा’ फरवरी माह में रिलीज होने वाली है, इसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। छत्रपति शिवाजी के बड़े बेटे थे संभाजी महाराज, उनकी वीरता की कहानी ही फिल्म ‘छावा’ में दिखाई जाएगी


 

Image Credit : यूट्यूब- MaddockFilms

फिल्म ‘छावा’ के अलावा भी कई फिल्में मराठा साम्राज्य के शौर्य की गाथा कहती हैं, यहां हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं

Image Credit : यूट्यूब-MaddockFilms

ताण्हाजी
फिल्म ‘ताण्हाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के सुबेदार ताण्हाजी की कहानी है। मराठा साम्राज्य की रक्षा करने के लिए ताण्हाजी ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। मुगलों से युद्ध लड़ते हुए वह वीर गति को प्राप्त हुए। फिल्म ‘ताण्हाजी’ में अजय देगवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

पानीपत
फिल्म ‘पानीपत (2019)’ में भी मराठा साम्राज्य के एक महान योद्धा सदाशिव भाऊ के शौर्य की कहानी कही गई। अहमद शाह अब्दाली की सेना से युद्ध करते हुए सदाशिव वीर गति को प्राप्त हुए। फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिव भाऊ का किरदार निभाया था

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

शिवरायांचा छावा
साल 2024 में रिलीज हुई ‘शिवरायांचा छावा’ मराठी फिल्म है। यह फिल्म भी छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और शासन काल को दिखाती है। फिल्म में भूषण पाटिल ने संभाजी की भूमिका निभाई

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फर्जंद
मराठी फिल्म ‘फर्जंद (2018)’ में मराठा साम्राज्य के महान योद्धा कोंडाजी फर्जंद की वीरता की कहानी है। उन्होंने 60 मराठा योद्धाओं के साथ मिलकर दुश्मन के 2500 योद्धाओं का सामना किया। इसी साहसिक कहानी को फिल्म में दिखाया गया

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

अनुपम खेर ने संगम में लगाई डुबकी, आंखों से अपने आप बहने लगे आंसू

इंस्टाग्राम
Read Now