अमर उजाला
Sat, 25 January 2025
इन दिनों एक्टर शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे
फिल्म ‘देवा’ के प्रमोशन के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में शाहिद से उनकी एक हिट फिल्म ‘जब वी मेट’ को लेकर सवाल किया गया
शाहिद से पूछा गया कि फिल्म ‘जब वी मेट’ के डायरेक्टर इम्तियाज अली का कहना है अब अगर इस फिल्म का सीक्वल बनेगा तो लीड कैरेक्टर गीत और आदित्य डिवोर्स लॉयर के ऑफिस में बैठे मिलेंगे
इम्तियाज के आइडिया पर शाहिद क्या सोचते हैं? यह पूछने जाने पर एक्टर का जवाब था कि इम्तियाज का आइडिया अच्छा है
शाहिद की इस बात से सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाने लगी कि जल्द ही ‘जब वी मेट’ का सीक्वल बनेगा
फिल्म ‘जब वी मेट (2007)’ में आदित्य का रोल शाहिद कपूर ने और गीत का रोल करीना कपूर ने निभाया था। फिल्म में गीत और आदित्य की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चली
'मैं माफी मांग रहा हूं, गलती हो गई', करण वीर ने मांगी एक्स वाइफ से माफी