अमर उजाला
Wed, 9 April 2025
हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर की है। इसमें वह बॉलीवुड के नामी अभिनेता और अपने करीबी दोस्त की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते दिखे।
अक्षय की खुद की फिल्म 'केसरी 2' जल्द रिलीज होने वाली है लेकिन वह अपने दोस्त की फिल्म के ट्रेलर से इंप्रेस नजर आए।
अक्षय ने जो पोस्ट और ट्रेलर साझा किया है, उसमें वह अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' की तारीफ कर रहे हैं। अक्षय लिखते हैं, 'क्या ट्रेलर है भाई। मैं उम्मीद करता हूं कि तेरी फिल्म 75 हफ्ते थिएटर मे चले।'
आगे अक्षय अपनी पोस्ट में रितेश देशमुख की तारीफ भी करते हैं। फिल्म 'रेड 2' में रितेश नेगेटिव रोल में हैं।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'केसरी 2' की बात की जाए तो इसमें वह सी शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म जलियांवाला बाग नरसंहार की कहानी पर आधारित है।
फिल्म 'केसरी 2' के अलावा अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी होंगे।
रणदीप हुड्डा ने की सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा- ‘डूब के मरज्या वा छोरी…’