अमर उजाला
Tue, 28 January 2025
जल्द ही श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज होगी। वैलेंटाइन वीक पर यह फिल्म रिलीज हो रही है
फिल्म ‘लवयापा’ जेनरेशन जी (Gen Z) से जुड़ी एक लव स्टोरी है। इन दिनों खुशी और जुनैद अपनी इस अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जुनैद खान ने बताया कि वह खुशी कपूर की एक आदत से तंग हैं। जुनैद बताते हैं कि खुशी समय से पहले हर जगह पहुंच जाती है। अगर कहीं 7 बजे आना है तो वह एक घंटा पहले वहां पहुंच जाती है
जुनैद खान कहते हैं कि मैं भी समय से पांच मिनट पहले पहुंच जाता हूं, मैं भी एक अच्छा बच्चा हूं। लेकिन सब कहते हैं कि देखो खुशी तो कब की सेट पर आ चुकी है
खुशी कपूर ने भी बताया कि जुनैद खान को हर घंटे कॉफी पीने की आदत है। जुनैद बिना कॉफी के रह ही नहीं सकते हैं
सोहा ने पति कुणाल के साथ शेयर की कियोमीजू-डेरा की तस्वीरें