अमर उजाला
Fri, 31 January 2025
जल्द ही श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वह इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं
हाल में खुशी कपूर ‘इंडियन आइडल 15’ के मंच पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचीं
इस दौरान खुशी कपूर से सवाल किया गया कि वह अपनी मां श्रीदेवी की किस फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में खुशी का कहना था कि वह अपनी मां की फिल्मों की विरासत को सहेज कर रखना चाहती हैं
खुशी कपूर ने ‘इंडियन आइडल 15’ के मंच पर कहा कि वह अपनी मां की फिल्मों को रीमेक बिल्कुल नहीं करना चाहती हैं। खुशी मानती हैं कि मां श्रीदेवी ने आइकोनिक रोल किए हैं, उन्हें वैसे ही रहने देना चाहिए
फिल्म ‘लवयापा’ की बात की जाए तो यह एक जेन जनरेशन (Gen Z) की लव स्टोरी है। फिल्म में खुशी कपूर की जोड़ी आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ बनी है
स्टाइलिश लुक में नजर आईं ट्विंकल खन्ना, शेयर कीं तस्वीरें, लिखा दिलचस्प नोट