अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
इन दिनों एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी सीरीज ‘महारानी 4’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के पहले सीजन में एक्ट्रेस की एक्टिंग के दर्शक कायल हो गए। जल्द ही एक फिल्म में हुमा कुरैशी आइटम नंबर भी करती हुई नजर आएंगी।
मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार वह राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ में अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाएंगी। फिल्म ‘मालिक’ में राजकुमार राव एक गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में ऐसा सीन है, जहां एक व्यक्ति की तलाश में राजकुमार राव अपने गैंग के साथ लोकल बार में जाता है। यहां पर ही हुमा कुरैशी का डांस नंबर रखा गया है।
पहले भी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में हुमा कुरैशी एक डांस नंबर कर चुकी हैं।
राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ इस साल 20 जून को रिलीज हो सकती है।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचीं तृप्ति डिमरी