विद्युत की बोल्ड तस्वीरों की राम गोपाल वर्मा ने की तारीफ विद्युत जामवाल ने बीते दिन (10 दिसंबर) को अपना 42वां जन्मदिन मनाया इस दौरान उन्होंने हिमालय पर्वतमाला में अपने वार्षिक एकांतवास की तस्वीरें साझा कीं इन तस्वीरों में वे नग्न अवस्था में नजर आ रहे थे अब उनकी इन तस्वीरों पर राम गोपाल वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है निर्देशक ने अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें ग्रीक गॉड बताया है बता दें कि विद्युत ने खुलासा किया था कि वे 14 वर्षों से एकांतवास उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है एंटरटेनमेंट डेस्क