अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
हाल ही में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘मिसेज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी गृहिणियों के संघर्ष की कहानी कहती है।
एक्ट्रेस सान्या ने अपनी मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया। इस पोस्ट में वह मां को अपनी लाइफ का प्राइम नंबर बताती हैं। साथ ही उनके स्ट्रगल पर भी बात करती हैं।
पोस्ट में सान्या मल्होत्रा लिखती हैं, ‘मम्मी का बचपन से ही फैशन डिजाइनर बनने का सपना था लेकिन फाइनेंशियल कंडीशन कह लो या जिंदगी की मजबूरी, वो अपना सपना पूरा नहीं कर पाईं। लेकिन शादी के बाद अपने बच्चों के जरिए अपना सपना पूरा कर लिया। घर में शादी हो, बर्थ डे हो या कोई खास दिन, ये तभी कंप्लीट होते थे, जब मम्मी के बनाए हुए कपड़े पहने जाते थे।’
आगे सान्या पोस्ट में अपनी मम्मी के स्ट्रगल के बारे में भी बताती हैं। वह लिखती हैं, ‘ मेरी मम्मी ने जिंदगी में बहुत कुछ फेस किया है। कैंसर तक से लड़ाई लड़ी है। हर बार और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होकर निकली हैं। वो सिर्फ एक आम महिला नहीं हैं बल्कि एक प्राइम नंबर हैं, जो यूनीक और अनशैकबेल है।
आगे सान्या अपनी फिल्म ‘मिसेज’ का जिक्र करते हुए लिखती हैं, ‘मेरी फिल्म ‘मिसेज’ ऐसी ही मम्मी जैसी मिसेज को सेलिब्रेट करती हैं।’ इस तरह एक्ट्रेस दर्शकों से अपनी फिल्म देखने की बात करती हैं।
सान्या मल्होत्रा के अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वह इस साल ‘ठग लाइफ’ और ‘टोस्टर’ में नजर आएंगी। एक अनाम फिल्म भी उनके पास है, जिसे अनुराग कश्यप बना रहे हैं।
मौनी रॉय ने साड़ी में दिखाईं अदाएं, लोग बोले- ब्यूटी क्वीन