अमर उजाला
Wed, 5 March 2025
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ 7 मार्च को रिलीज हो रही है। बुधवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुईं। इसमें इब्राहिम अली खान की बहन सारा अली खान भी नजर आईं। साथ ही एक लीजेंड एक्ट्रेस भी नजर आईं।
इब्राहिम अली खान की फिल्म की स्क्रीनिंग पर रेखा पहुंची थीं। रेखा को देखकर इब्राहिम उनके पास पहुंचे, बातचीत की। साथ ही कुछ देर बाद एक्ट्रेस के पैर भी छू लिए। रेखा ने भी इब्राहिम को आशीर्वाद दिया।
फिल्म ‘नादानियां’ की बात की जाए तो यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें इब्राहिम अली खान के अपोजिट खुशी कपूर हैं। फिल्म रेंटल बॉयफ्रेंड के कॉन्सेप्ट पर बनी है।
इस फिल्म को जनरेशन जी (Gen Z) ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हाल ही में थिएटर में भी ‘लवयापा’ नाम की फिल्म रिलीज हुई थी, जो यंग जनरेशन के लिए बनाई गई। लेकिन इसे बढ़िया रेस्पॉन्स नहीं मिला।
इब्राहिम अली खान एक और फिल्म ‘सरजमीन’ भी कर रहे हैं। इस फिल्म में काजोल भी अहम रोल में दिखेंगी।
क्या आपने देखा पूनम पांडे का ब्लैक ड्रेस में हॉट एंड बोल्ड लुक