20 साल से बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट क्यों नहीं लेते फिल्म करने की फीस? जानिए

अमर उजाला

Mon, 24 February 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

हाल ही आमिर खान ने अपने करियर और फिल्मों को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह पिछले बीस साल से अपनी फिल्मों के लिए फीस चार्ज नहीं करते हैं। इसकी क्या वजह है, जानिए।

Image Credit : BCCI

हाल ही में एबीपी नेटवर्क को दिए गए एक इंटरव्यू में आमिर खान कहते हैं, ‘पिछले 20-21 साल से मैं फिल्म करने के लिए फीस नहीं लेता हूं। अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आती है, वो बॉक्स ऑफिस पर चलती है तो ही मैं पैसा कमाता हूं।'

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @amirkhanactor_

आमिर खान एक्टर होने के साथ फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं, ऐसे में वह जानते हैं कि अगर एक्टर मोटी फीस लेगा तो किसी 200 करोड़ की फिल्म को भी लागत वसूल करने में समस्या आएगी। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाना चाहते हैं, इस प्रोजेक्ट को बनाना अपना सपना मानते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस साल भी आमिर खान एक फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ में नजर आएंगे। यह फिल्म ‘तारे जमीं पर’ का ही अगला वर्जन होगी। इसी फिल्म से बतौर डायरेक्टर भी आमिर खान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इन दिनों वह फिल्म भी प्रोड्यूस करते हैं, फिल्म ‘लापता लेडीज’ जैसी उम्दा फिल्म भी उनके ही प्रोडक्शन तले बनी थी। 

Image Credit : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’, क्या रहा तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

सोशल मीडिया
Read Now