अमर उजाला
Thu, 15 May 2025
हाल ही में मौनी रॉय की एक फिल्म ‘द भूतनी’ रिलीज हुई। इस हॉरर फिल्म में वह भूतनी के कैरेक्टर में नजर आईं।
फिल्म ‘द भूतनी’ के प्रमोशन के दौरान मौनी को उनके लुक के कारण काफी ट्रोल किया गया।
ट्रोल करने वालों ने सोशल मीडिया पर कहा कि मौनी ने अपने माथे की कॉस्मेटिक सर्जरी करा ली है।
हाल ही में मौनी रॉय ने ट्रोलिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
मौनी ने नयनदीप रक्षित को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, ‘ट्रोलिंग वो लोग करते हैं जो अपनी जिंदगी में कुछ हासिल नहीं कर पाते हैं।’
मौनी आगे कहती हैं, ‘वो लोग सेलिब्रिटीज का स्ट्रगल नहीं देखते हैं, किसी जगह पहुंचने के लिए कितनी मेहनत लगती है, उन्हें पता नहीं है।’
मौनी रॉय की फिल्म ‘द भूतनी’ रिलीज हो चुकी है। वह इस साल एक और फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी कर रही हैं।
दिशा पाटनी ने अपनी हॉट पिक्चर्स कीं शेयर, मगर फैंस हुए ड्रॉइंग स्किल्स के कायल