ऑस्कर जाएगी विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल? फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म '12वीं फेल' रिलीज के लिए तैयार है विक्रांत मैसी अभिनीत यह मूवी 27 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है टीम लगातार प्रचार-प्रसार कर रही है, जिससे इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शक देख सकें वहीं, अब '12वीं फेल' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है रिपोर्ट की मानें तो, विधु विनोद चोपड़ा इसे ऑस्कर 2024 में भेजने की योजना बना रहे हैं भोपाल, मुंबई और दिल्ली की स्क्रीनिंग में मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद यह फैसला लिया गया है सीटिए